डूंगला। अपनी लम्बित मांगों व समस्याओं के निराकरण को लेकर लगातार कार्य बहिष्कार कर नाराजगी जता रहे सहकारी समिति कर्मचारियों ने रविवार को डूंगला में राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक से भेंट कर अपना ज्ञापन सौंप कर शीघ्र समस्या निराकरण की मांग की।

संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, जिला इकाई चित्तौड़गढ़ जिले के सभी कर्मचारियों के साथ रविवार को डूंगला में प्रवासरत सहकारिता मंत्री गौतम दक से सर्किट हाऊस में मुलाकात कर सहकारी समिति के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, अन्य कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इस पर मंत्री दक द्वारा सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सरकार को सहकारी कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।









