एक अप्रैल से ओपीडी समय में बदलाव, यहां देखें नवीन समय सारणी

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नए आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ओपीडी समय-सारणी इस प्रकार रहेगी

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक : सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक
इसके अतिरिक्त, रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा।

इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला चिकित्सा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Comment