बड़ीसादड़ी। श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रत्येक रविवार को रामधुन के क्रम में 253वीं रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रामद्वारा पहुंची । जहां पर सभी भक्त जनों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के पश्चात धर्मसभा का आयोजन किया गया।

धर्म सभा को संबोधित करते हुए अनंत राम जी महाराज ने कहा कि हम सभी को जीवन में इस प्रकार के कर्म करने चाहिए जिससे हमारे पुण्यों का सृजन हो और पाप कर्मों का नाश हो। धर्मसभा मे पूर्व पार्षद, रामधुन के नियमित भक्त और बालाजी संस्थान के सक्रिय सहयोगी धनराज पटेल के आकस्मिक निधन पर उनको श्रद्धांजलि दी गयी और परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की गयी। अंत मे सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।









