विश्व नवकार महामंत्र दिवस आज, होगा जाप

डूंगला। संपूर्ण विश्व में गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया जाएगा।

जैन श्रावक संघ के मंत्री कनक मल दक ने बताया कि विश्व कल्याण के पावन उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन दिवाकर नगरी डूंगला में भी भक्ति एवं श्रद्धा भाव से किया जा रहा है।
इस मौके पर गुरुवार सुबह 8.01 बजे से 9.38 बजे तक महावीर भवन में जाप किया जाएगा। जाप पश्चात श्री संघ की तरफ से नवकारसी का आयोजन रखा गया है।

Leave a Comment