डूंगला। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के उदयपुर डिपो द्वारा बुधवार से डूंगला, बड़ी सादड़ी मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन होने पर बस के डूंगला पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

उदयपुर डिपो की यह बस जैसे ही डूंगला पहुंची ग्रामीणों ने चालक परिचालक का फूल माला साफा पहना कर एवं मुंह मीठा करा कर स्वागत किया। इस मौके पर बस में सवार सवारीयों का भी स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भारत माता की जय, सांवलिया सेठ की जय के साथ सहकारिता मंत्री गौतम दक जिंदाबाद के भी नारे लगाए। यह बस प्रतिदिन प्रात 6:30 बजे उदयपुर से रवाना होकर मंगलवाड़, डूंगला, बोहेड़ा होते हुए बड़ी सादड़ी पहुंचेगी। वापसी में 9:30 बजे बड़ी सादड़ी से रवाना होकर इसी मार्ग से उदयपुर पहुंचेगी। इसके बाद दिन में 2:00 बजे पुनः उदयपुर से रवाना होकर बड़ी सादड़ी एवं सायं 5:00 बजे बड़ी सादड़ी से रवाना होकर उदयपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम वही करेगी।
इस बस के चलने से मंगलवाड़, बिलोदा, डूंगला, देलवास, तलावदा, बोहेड़ा सहित बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों को लाभ मिलेगा। इस बस के चलने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। इस दौरान प्रशासक प्रतिनिधि लाल सिंह मीणा, सहकारिता मंत्री कार्यालय प्रमुख मुकेश माली, पूर्व सरपंच विजय सिंह गांग, सुनील मोगरा, संजय मोगरा, शांतिलाल तेली, सांवरे लाल तेली, शुभम मोगरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।









