विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर जाप का आयोजन

डूंगला। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया।


विश्व कल्याण के पावन उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन दिवाकर नगरी डूंगला में महासती शांता कुंवर आदि ठाणा तीन के सानिध्य में भक्ति एवं श्रद्धा भाव से मनाया गया।


इस मौके पर गुरुवार सुबह 8.01 बजे से 9 बजे तक महावीर भवन में नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महासती मंगलप्रभा ने नवकार मंत्र की महिमा बताई एवं कहा कि इस मंत्र के जाप मात्र से ही शरीर में नई ऊर्जा आती है एवं कई तरह के रोग विकार दूर होते हैं। उन्होंने कहा इस जाप को एक दिन ना कर प्रतिदिन करना अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि समस्त मानव जाति का कल्याण हो। जाप पश्चात श्री संघ की तरफ से नवकारसी का आयोजन रखा गया। इस दौरान जैन श्रावक संघ के मंत्री कनक मल दक, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेश पितलिया, मंत्री एवं जेटीआर रमेश मेहता, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नमन दक मंत्री धीरज मेहता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment