डूंगला। उपखंड क्षेत्र के समस्त राजकीय एवं निजी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वाकपीठ शनिवार को एलवा माता शक्तिपीठ स्थल पर आयोजित की गई।

वाकपीठ के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक थे। प्रारंभ में वाकपीठ अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने सभी का स्वागत किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल बुनकर ने वाकपीठ के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई परिवर्तन किए गए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर पल कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा शिक्षा का लाभ आगे मिले तब ही विकसित भारत का सपना साकार होगा एवं विकसित भारत के लिए अध्यापकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है अतः आज तैयार हो रही युवा पीढ़ी शिक्षकों के माध्यम से यह सपना पूरा करेंगे। उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी एवं समस्त विद्यालय में नवीन कक्षा कक्ष व मरम्मतीकरण के कार्य किया जा रहे हैं वहीं विधानसभा क्षेत्र में 15 से 20 करोड़ रुपए के नवीन कक्षा कक्षा स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा शिक्षा के मामले में क्षेत्र पिछड़ा हुआ है लेकिन सभी शिक्षक मिलकर प्रयास कर इस अग्रणी बनाएं।
इस दौरान राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शिक्षक वरदी सिंह मीणा, महावीर जारोली, धनराज गाडरी का सम्मान किया गया। वाकपीठ में विभिन्न वार्ताकारों ने विभिन्न वार्ताएं दी। वाकपीठ के समापन में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष उत्सव भाणावत, राजीव गांधी मंच के ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जनवा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मेहता, सम्पत मेनारिया सहित अतिथि मौजूद रहे। वाकपीठ सचिव अशोक कुमार ने सबका आभार जताया। संचालन धनराज गाडरी ने किया।









