मंत्री दक ने की बड़ीसादड़ी में खेल स्टेडियम के लिए 50 लाख व डूंगला में 2 कबड्डी मैट देने की घोषणा
डूंगला। भारत सरकार एवं फीफा द्वारा प्रदत्त फुटबॉल वितरण एवं सम्मान समारोह डूंगला क्षेत्र के शनिदेव मंदिर (देवली) में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक थे।अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपीलाल बुनकर डूंगला ने की। विशिष्ट अतिथि हरीश चंद्र जोशी (प्रदेश संगठन मंत्री, राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ) एवं चंद्रकांत शर्मा (जिला अध्यक्ष) उपस्थित थे। अति विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह चौहान (जिला क्रिकेट समन्वयक) भी शरीक हुए। बड़ीसादड़ी के शारीरिक शिक्षकों ने मंत्री दक का सम्मान किया।
मंत्री गौतम दक ने बड़ीसादड़ी व डूंगला ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालयों को फीफा की पांच-पांच फुटबॉलें वितरित की। मंत्री दक ने सेवानिवृत्त शिक्षक निर्मल कुमार शिशोदिया एवं सत्यनारायण नागदा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गौतम दक ने कहा कि ग्रामीण राजस्थान के युवाओं में खेलों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार कटिबद्ध है। फुटबॉल वितरण से स्कूली स्तर पर खेल संस्कृति मजबूत होगी, जबकि स्टेडियम और कबड्डी मैट जैसी सुविधाएं क्षेत्रीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पटल पर चमकाने में सहायक सिद्ध होंगी। खेलों के माध्यम से हम स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करेंगे।
समारोह के बाद राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ डूंगला ब्लॉक की कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई जिसमें अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, सचिव दिनेश चंद्र पुरोहित, उपाध्यक्ष एलीराम लोहार, कोषाध्यक्ष गंगा राम जणवा, प्रवक्ता कैलाश चंद्र छीपा को बनाया गया। जिला खेलकूद पर चर्चा हुई। मंत्री दक ने बड़ीसादड़ी में 50 लाख की लागत के खेल स्टेडियम एवं डूंगला में दो कबड्डी मैट देने की घोषणा की। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।









