लड्डू गोपाल जी व चारभुजा जी की शोभायात्रा की तैयारी अंतिम चरण में

बड़ीसादड़ी। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर समरसता, संस्कार और जागरण के ध्येय को लेकर पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा गढबोर चारभुजा जी एवं विभिन्न जाति समाज के बांधुओ के घरों में विराजमान लड्डू गोपाल जी कि भव्य शोभायात्रा ,पदरावणी, धर्म सभा एवं स्नेह भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी के अंतिम चरण के अंतर्गत आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। जिसमें संस्थान के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में बालाजी महाराज के भक्तों एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की।

बैठक में संयोजक मंडल के गोपाल सिंह चरपोटिया ,अभिषेक सोनी एवं रवि सोनी ने कार्यकर्ताओं को आयोजन के प्रारंभ से लेकर अंत तक की योजना रचना को बताया एवं सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित अलग-अलग दायित्वों का आवंटन किया। कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ एक स्वर में पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। श्री हनुमान जन्मोत्स, 2 अप्रैल गुरुवार के दिन दोपहर 2:00 बजे नगपालिका परिसर से ढोल नगाड़े, बैंड एवं डीजे की धुन पर, गणबोर चारभुजा जी के विशेष आतिथ्य में, संत जनों, नगर के वरिष्ठजनों ,विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लड्डू गोपाल जी की शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे बुलेट पर युवा भगवा ध्वज लेकर चलेंगे ।गढबोर चारभुजा जी के सम्मान में मातृशक्ति कलश लेकर चलेगी। शोभायात्रा के अंत में वाहन रैली के रूप में माताएं बहने चलेगी। शोभायात्रा नगर पालिका से झाला मन्ना चौराहा, घंटाघर, शोभनाथ बाजार ,ब्रह्मपुरी, राजमहल मार्ग, श्री राम द्वारा,श्री जैन मंदिर ,आजादपुरा एवं श्री गोपाल पुरुषोत्तम सत्संग आश्रम होते हुए पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर पहुंचेगी। जहां पर बालाजी संस्थान की ओर से चारभुजा जी एवं सभी लड्डू गोपाल जी की पुष्प वर्षा कर अगवानी की जाएगी। इसके पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। धर्म सभा के पश्चात ठाकुर जी की सामूहिक आरती की जाएगी एवं आरती के पश्चात सभी भक्तजनों के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा ।बालाजी संस्थान की ओर से संपूर्ण समाज से इस आयोजन में तन, मन, धन से सहयोग करने का आह्वान किया गया है।

Leave a Comment