बोहेड़ा में श्री राम रावण मेले का शुभारंभ

डूंगला। ग्राम पंचायत बोहेड़ा की ओर से तीन दिवसीय विशाल श्रीराम रावण मेला एक अप्रैल से 3 अप्रैल तक भुत बावजी मंदिर प्रांगण बोहेड़ा में आयोजित किया जाएगा।


प्रशासक बोहेड़ा गोपाल मालू ने बताया कि 1 अप्रैल बुधवार को प्रातः 11 बजे मेले का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रवीण सिंह, तहसीलदार पंकज कुमार, पीसीसी सचिव हनुमत सिंह बोहेड़ा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मेले का शुभारंभ किया गया। इस दिन रात्रि 8:30 बजे मां चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद गुरुवार को रात्रि 9 बजे भव्य आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक समीर लाडला अपनी प्रस्तुत देंगे। इस दौरान आरोही नायक, कोमल रंगीली सहित कलाकार नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे।

इसके बाद शुक्रवार रात्रि 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेला समापन होगा। मेले में सहकारिता व नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, सांसद चंद्रप्रकाश जोशी सहित कई जन प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

Leave a Comment