डूंगला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार रात्रि को प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी उपखंड क्षेत्र स्थित बंबोरी में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता कर ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधियों एवं राजीविका से जुड़ी बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया। साथ ही, इस अवसर पर ग्राम रथ का अवलोकन भी किया।

चौपाल के माध्यम से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं, जनसुविधाओं एवं आमजन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पेयजल, विद्युत, सड़क, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राज्य सरकार में मंत्री हेमंत मीणा, गौतम दक, पूर्व मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










