बाल विवाह रोकथाम हेतु किया व्यापक प्रचार प्रचार

डूंगला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ द्वारा उपलब्ध कराई गई मोबाईल वैन के माध्यम से द्वितीय दिवस में डूंगला न्याय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों तथा गांवों में विधिक कानुनी जानकारी का प्रचार प्रसार किया गया गया।


बुधवार को देवली, शनिमहाराज, नंगा खेड़ा, टीलाखेड़ा, पीराना, सेमिलया में प्रचार प्रचार किया आदि गांवों में बाल विवाह की रोकथाम के लिये प्रचार प्रसार किया गया।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति डूंगला के सचिव किशन लाल कुम्हार ने बताया कि उक्त वाहन से माध्यम से सचिव किशन लाल सहित पीएलवी संजया रेगर तथा कृष्णा कुमारी जोशी ने विभिन्न गांवो में स्थित विद्यालयों में उपस्थित बालक बालिकाओं तथा गांवों में उपस्थित आमजनों बाल विवाह रोकथाम, बालश्रम, मोबाईल वेन की सहायता से नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन) योजना, 2015, नालसा (जनजातीय अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन) योजना, 2015, नालसा (बच्चों के लिए अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024, नालसा जागृति स्कीम, अनुसूचित जाति/जनजाती के विरूद्ध अस्पृष्यता और अत्याचार के अपराधों से संबंधी कानून, लोक उपयोगी समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह के दुष्परिणाम, साइबर क्राइम, पोक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा और शोषण, जबरन बालश्रम, पीडित प्रतिकर योजना, नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में जानकारी प्रदान प्रचार प्रसार किया गया।
उक्त मोबाइल वैन को मंगलवार को वरिष्ठ सीविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमलता भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें