मॉर्निंग वॉक के दौरान ग्रामीणों से रूबरू हुए सीएम

डूंगला। ग्राम बंबोरी में आज अलसुबह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मॉर्निंग वॉक कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, विधायक  श्रीचंद कृपलानी, पूर्व जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बड़बोली सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीणों से सहजता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। बंबोरी में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें