मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

डूंगला। चित्तौडगढ, प्रतापगढ व उदयपुर जिलों मे मादक पदार्थों की तस्करी मे वांछित पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को जिले की डूंगला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेंज उदयपुर के कई थानो मे भी तस्करी में वांछित चल रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान” ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अधिकाधिक कार्यवाही के क्रम पुलिस थाना मंगलवाड पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी डूंगला द्वारा किया जा रहा था उक्त प्रकरण मे फरार चल रहे अभियुक्त फिरोज खान पिता हमीद खान पठान जाति मुसलमान उम्र 38 साल निवासी बीरिया खेडी हाल उंचा थाना सदर निम्बाहैडा जिला चित्तौडगढ को थाना डूंगला द्वारा गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त अभियुक्त थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ, के वर्ष 2024 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण, व थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ के वर्ष 2025 के एनडीपीएस एक्ट, व थाना मंगलवाड के वर्ष 2026 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण, एवं जिला उदयपुर के विभिन्न थानो, सुरजपोल के वर्ष 2025 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण, थाना हिरण मंगरी के वर्ष 2021 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण, थाना प्रतापनगर के वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण, थाना भूपालपुरा के वर्ष 2025 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणो में अवैध स्मैक तस्करी के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौडगढ द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।आरोपी कई वर्षो से अपनी सकुनत से फरार होकर पहचान छुपाते हुए लगातार स्थान बदलकर रह रहा था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी फिरोज खान पठान अपने गांव आया हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शैतान सिंह पु. नि. थानाधिकारी थाना डूंगला के नेतृत्व में पुलिस टीम कानि. लक्ष्मीनारायण, विष्णु कुमार, जयप्रकाश, बाबुलाल, एवं मालाराम द्वारा दबिश दी गई और आरोपी को उसके गांव से डिटेन कर गिरफतार किया गया। आरोपी से अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Leave a Comment