डूंगला। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 65 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

इस सूची में चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर पद पर डॉ. मंजू को लगाया गया है। वर्तमान में डॉक्टर मंजू श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर है। डॉ. मंजू 2016 बैच की आईएएस अधिकारी है। चित्तौड़गढ़ में इस पद पर कार्यरत आलोक रंजन को जोधपुर जिला कलेक्टर पद पर लगाया गया है।









