महावीर जन्म कल्याण महोत्सव, निकाला जुलूस

डूंगला। सम्पूर्ण राजस्थान में दिवाकर नगरी के नाम से पहचान कायम करने वाले डूंगला कस्बे में महावीर जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ सकल जैन समाज द्वारा मनाया गया।

इस अवसर पर कस्बे में महावीर भवन से सकल जैन समाज के महिलाओं पुरुषों ने भगवान महावीर स्वामी के जयघोष के साथ भव्य जुलूस निकाला गया जो सदर बाजार, होली चौक, डूंगला मुख्य बस स्टैंड, तहसील रोड, हनुमान मंदिर एवं विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः महावीर भवन पहुंच धर्म सभा में परिवर्तित हुआ। महावीर भवन में विराजित जैन संत गौतम मुनी एवं महासती शांता कुंवर आदि ठाणा द्वारा भगवान महावीर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श एवं उपदेशों को जीवन में अपनाने एवं उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। भगवान महावीर ने सकल जैन समाज को एकीकृत करने का पूरा प्रयास किया उनके उपदेश लोगों ने ग्रहण कर अपने आप को सत्य की राह पर आगे बढ़ने एवं समाज की मर्यादाओं को जीवित रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक, जैन समाज के मंत्री कनक मल दक, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, संरक्षक बाबूलाल दाणी, चातुर्मास समिति के मंत्री रमेश मेहता, अध्यक्ष सुरेश कुमार पितलिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष नमन दक, मंत्री धीरज मेहता सहित समाज के वरिष्ठ गणमान्य की मौजूदगी रही।

Leave a Comment