डूंगला। बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र के डूंगला उपखंड अन्तर्गत मंगलवाड़ चौराहा से उदयपुर की तरफ जाने वाली जर्जर सड़क नवीनीकरण हेतु 3 करोड़ 98 लाख रुपए की स्वीकृति जारी होने पर विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन जताया है।









