ट्रेक्टर असंतुलित होकर कुंए मे गिरा, व्यवसायी की दर्दनाक मौत

डूंगला। उपखण्ड क्षेत्र के करसाना निवासी एक व्यक्ति की ट्रेक्टर समेत कुंए में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
करसाना निवासी बद्री लाल सेन पिता मांगी लाल सेन उम्र 55 साल की डूंगला में स्टेशनरी की दुकान है।

बुधवार सुबह वह मालखेजड़ी क्षेत्र में अपने खेत की जुताई करने गया था। यहां पर जुताई करते वक्त बद्री लाल ट्रैक्टर सहित असंतुलित होकर पास ही बिना मुंडेर के कुंवे मे जा गिरा जिसमे उसकी मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलने पर करसाना गांव के सेकड़ो ग्रामीण मौक़े पर पंहुचे ओर अपने स्तर पर बद्री लाल को बाहर निकाला ओर डूंगला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पंहुचे जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत बताया।

घटना की जानकारी मिलने पर डूंगला थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर घटना स्थल कानोड़ थाना पुलिस का होना बताया जिस पर परिजनों ने कानोड़ थाना पुलिस को सूचना दी ओर शव को लेकर कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचे जहां पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम को बद्रीलाल का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें