बड़ीसादड़ी। नगरपालिका बड़ी सादड़ी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राम रावण मेले का शुभारम्भ गुरुवार को हुआ।

स्वामी सुदर्शनाचार्य ज़ी महाराज एवं स्वामी अनंतराम ज़ी महाराज ने मोलीबंध खोल कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी प्रवीण मीणा, तहसीलदार पंकज कुमार, नायब तहसीलदार निकुम्भ मदनलाल सालवी (अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका), पुलिस उपाधिक्षक कुलदीप देशराज, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष धनपाल मेहता सहित बड़ीसादड़ी भाजपा नगरमंडल के पदाधिकारी एवं मेला कमेठी के सदस्य उपस्थित रहे।









