डूंगला। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला द्वारा वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन यहां उपखंड अधिकारी को सौंपा गया।

राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला द्वारा वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के विरुद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग के संबंध में उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक को राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला के समस्त पेंशनरों द्वारा ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उपशाखा उपाध्यक्ष छगन लाल पुरोहित, मंत्री दुर्गा शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष मदनलाल नलवाया एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।









