सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास, डूंगला में कक्षा 6 से 12 तक अध्यनरत बच्चों के लिए प्रवेश प्रक्रिया के तहत 27 मार्च, 2026 से ई-मित्र/SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

जिस हेतु बच्चे का आधार कार्ड, जन आधार कार्ड,गत वर्ष की मार्कशीट, विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल परिवार व विधवा,परित्यक्ता, एकल नारी के बच्चों होने की स्थिति में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है अन्यथा आय प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किया जा सकता है। आय आठ लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
L-11 तक के सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी छात्रावास में प्रवेश ले सकते हैं।
छात्रावास में आवास करने वाले बच्चों हेतु विद्या संबल योजना के तहत निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी जिससे बच्चों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
छात्रावास में आवास करने वाले सभी बच्चों के खाने पीने की सभी व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध होगी। बच्चों हेतु पलंग, गद्दा,तकिया, कंबल, बेडशीट, बर्तन आदि की व्यवस्था भी छात्रावास की तरफ से ही होगी साथ ही प्रत्येक महीने तेल – साबुन, बाल कटिंग आदि की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। प्रति सत्र 3040/- रुपए यूनिफॉर्म के बच्चों के खाते में डीबीटी करवाई जाती है
किसी भी अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें।
दशरथ सिंह राठौड़
छात्रावास अधीक्षक,डूंगला
7742303930









