डूंगला। डूंगला कस्बे के निकट पहाड़ी पर स्थित एलवा माता शक्तिपीठ पर दो दिवसीय चैत्र नवरात्रि मेले का समापन गुरुवार रात्रि को हुआ।

आर्गेनाइजर रतन चौधरी के नेतृत्व में देव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में गुरुवार रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें भजन गायक कमलेश सेन, निरमा धनगर, ओम वैष्णव, बद्रीलाल सालवी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी वहीं अनोखी राजस्थानी सहित सिमरन, रियाना, एंजेल, शानू नागदा ने नृत्य पेश किए। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। गुरुवार मध्य रात्रि को अहिरावण के पुतले का भी आतिशबाजी के साथ दहन किया गया।

मेले में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक ने भी शिरकत करते हुए माता एलवा के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए मेले का विधिवत पूजन करते हुए समापन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सहकारिता मंत्री गौतम दक के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भुरकिया, मंडल अध्यक्ष पूरण मल अहीर, डूंगला पंचायत समिति के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हिरा लाल मीणा, ग्राम पंचायत डूंगला प्रशासक प्रतिनिधि लाल सिंह मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।









