डूंगला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कृष्णा लैब की स्थापना हुई है जिसमें करीब 152 तरह की जांचे निशुल्क होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंगला, मंगलवाड़ एवं चिकारड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों पर उक्त कृष्णा लैब की स्थापना की गई है जिसमें करीब 152 तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। उक्त लैब की स्थापना से आमजन को काफी राहत मिलेगी एवं भारी भरकम रुपए देकर निजी लैब की जांचों से छुटकारा मिलेगा।









