RAS बनकर आई बेटी तो पलक पांवड़े बिछाकर भव्य स्वागत

डूंगला। कस्बे की पहली आरएएस नमिता मेहता के गुरुवार को अपने नगर डूंगला पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पलक पांवड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया गया।


जयपुर में रहकर पढ़ाई करने के बाद डूंगला निवासी नमिता पुत्री नरेंद्र मेहता ने आरएएस के अंतिम परीक्षा परिणाम में 198वीं रैंक हासिल कर डूंगला कस्बे सहित प्रदेश में जैन समाज को गौरवान्वित किया है। गुरुवार को नमिता के डूंगला आगमन पर बस स्टैंड से बैंड बाजों के साथ जुलूस के रूप में घर तक लाया गया।

डूंगला पहुंचने पर लोगों ने माला, उपरना, साफा, एवं शॉल से स्वागत किया तथा सनरूफ कार में घर तक लाया गया। यहां घर के बाहर स्थित आदेश्वर जैन मंदिर में दर्शन के बाद जैन समाज के मंत्री कनक मल जैन के नेतृत्व में पदाधिकारीयों ने स्वागत किया एवं प्रशस्ति पत्र सौंपा।

इससे पहले डूंगला आते ही नमिता ने सबसे पहले एलवा माताजी पंहुच कर दर्शन किये।

Leave a Comment

और पढ़ें