मादक पदार्थ तस्करी में टॉप-10 वांछित आरोपी गिरफ्तार

डूंगला। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत उपखंड की पुलिस थाना मंगलवाड़ ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान” ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एएसपी सरिता सिंह  के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज के सुपरविजन में दिंनाक शनिवार को  थानाधिकारी भगवानलाल मय टीम के थाना मंगलवाड के वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में थाना  स्तर पर टॉप-10 वांछित  अभियुक्त पंकज पिता मन्नालाल उर्फ लाला रावत निवासी पोखरदा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया।
पुलिस टीम – थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश,कानि.राकेश कुमार,श्री भान सिंह, प्रेमाराम।

Leave a Comment

और पढ़ें