पंचायत शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाने की मांग

डूंगला। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड डूंगला द्वारा जिला अध्यक्ष पूरणमल लोहार के नेतृत्व में यहां तहसीलदार गुणवंत माली को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पंचायत शिक्षकों के जनगणना कार्य हेतु पूर्व में निरस्त किए गए आदेश पर पुनर्विचार करने और सभी पंचायत शिक्षकों एवं विद्यालय सहायकों को इस महत्वपूर्ण कार्य में पुनः नियोजित करने की मांग की गई है।


महासंघ ने ज्ञापन में बताया कि पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों ने पूर्व में भी चुनाव प्रक्रिया एवं एसआईआर सर्वे जैसे जटिल और महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ संपन्न किया है। उनके पास जमीनी स्तर पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है, जिसका लाभ आगामी जनगणना कार्य में मिलना चाहिए। पूर्व में जारी आदेश को निरस्त किए जाने से शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है, जिसे दूर कर उन्हें पुनः कार्यभार सौंपने का आग्रह किया गया है।
इस अवसर पर संगठन के संभाग संयुक्त मंत्री रमेशचंद्र पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल डांगी, खंड अध्यक्ष कमलेश चौधरी, खंड मंत्री इंद्र वैष्णव, गोवर्धन लाल शर्मा पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र लोहार के साथ ही कुशल शर्मा, किशन शर्मा, मिट्ठूलाल मेनारिया, मनीष अग्रवाल, सोहनलाल मेघवाल सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें