226 वी रामधुन का प्रजापति परिवार के द्वारा स्वागत

बड़ीसादड़ी। श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में निकाली जाने वाली प्रत्येक रविवार रामधुन के क्रम में 226 वी रामधुन प्रातः 6.30 बजे आनंदधाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री जैन मंदिर, श्रीराम मंदिर, आजादपूरा, श्री गोपाल पुरुषोत्तम सत्संग आश्रम से होते हुए प्रभु प्रजापति के निवास स्थान पर पहुंची। रामधुन में सबसे आगे बालक गौ सम्मान आह्वान अभियान का बैनर लेकर चल रहे थे ।

प्रभु प्रजापति के निवास स्थान पर पहुंचने पर रामधुन का प्रजापति परिवार के द्वारा इष्ट मित्रों सहित स्वागत किया गया। उपस्थित सभी भक्तजनों ने सामूहिक रूप से विजय मंत्र एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के पश्चात धर्म सभा में पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज एवं गुरूदेव ओंकार जी लोहार का प्रजापति परिवार के द्वारा स्वागत एवं अभिवादन किया गया।

अनंत राम जी महाराज ने धर्म सभा में कहा कि सनातन संस्कृति के मूल संस्कारों एवं परंपराओं से युवा पीढ़ी को जोड़ना अत्यंत आवश्यक है इसके अभाव में समाज में अनेक विकृतियां उत्पन्न हो रही है। लव जिहाद ,लेंसकार्ट जैसी व्यावसायिक संस्थानों के द्वारा अपने कर्मचारियों को सांप्रदायिक निर्देश जैसी घटनाएं समाज के लिए ठीक नहीं है। इस प्रकार की घटनाओं के प्रति समाज को जागरूकता दिखानी चाहिए। चेतन दवे ने गौ सम्मान आह्वान अभियान की जानकारी देते हुए सभी को 27 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे गौ सम्मान आह्वान यात्रा के लिए रामद्वारा चौक पधारने का आह्वान किया । प्रभु प्रजापति ने कहा कि रामधुन सहित विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से बालाजी संस्थान समाज में संगठन और जागरण की दृष्टि से प्रभावी कार्य कर रहा है ।लड्डू गोपाल जी की पदरावणी का दिव्य और अद्वितीय आयोजन बड़ी सादड़ी क्षेत्र के लिए मंगलकारी सिद्ध हुआ है। प्रभु प्रजापति ने रामधुन में पधारे सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। आज की रामधुन में भाजपा एवं कांग्रेस नगर मंडल सहित बड़ी संख्या में पूर्व पार्षद ,वरिष्ठ कार्यकर्ता,पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे ।अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें