विद्यालयों को फुटबॉल वितरण शनिवार को

डूंगला। भारत सरकार एवं विश्व की सबसे बड़ी फुटबॉल संस्था फीफा के सहयोग से प्राप्त देश के सभी माद्यमिक विद्यालयों को फुटबॉल वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत बड़ीसादड़ी विधानसभा के सभी माद्यमिक विधालयो को शनिवार को देवली स्थित शनिदेव मंदिर परिसर में वितरण किया जायेगा।क्षेत्र के जन नायक खेल प्रेमी राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गोतम कुमार दक द्वारा शनिवार को उक्त वितरण प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
ब्लॉक डूंगला के खेल समन्वयक शारीरिक शिक्षक श्यामसिंह चौहान ने बताया की इस समारोह में डूंगला एवं बड़ीसादड़ी ब्लॉक के सभी शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें