चित्तौड़गढ़ । जिले से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों को *लेन ड्राइविंग* (LANE DRIVING) नियमों की सख्ती से पालना करवाने हेतु पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे 48 पर गंगरार से मंगलवाड़ तक शुक्रवार को VOC app के माध्यम से 316 चालान बना 158000 का जुर्माना किया गया हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों को *लेन ड्राइविंग* (LANE DRIVING) नियमों की सख्ती से पालना करवाई जा रही हैं। “लेन सिस्टम” की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा निरंतर लेन सिस्टम की पालना करवा रहे हैं। गंगरार से रिठौला व रिठौला से मंगलवाड़ तक दो इंटरसेप्टर वाहन लगाए गए हैं।
ट्रैफिक डीएसपी शिव प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन सिस्टम की सख्ती से पालना करवाई जा रही हैं व कोशिश की जा रही हैं कि सभी इसका पालन करे। लेन सिस्टम का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ VOC app (कैमरे के सामने उल्लंघन) के द्वारा ई चालान बनाये जा रहे हैं। लेन सिस्टम का उल्लंघन किये जाने पर शुक्रवार को मार्ग के सभी थानाधिकारी गंगरार, चंदेरिया, सदर चित्तौड़गढ़, भदेसर, भादसोड़ा व मंगलवाड़ द्वारा अपने अपने क्षेत्र में VOC app के माध्यम से कुल 316 चालान बनाये जाकर 158000 रुपये का जुर्माना किया गया है।नेशनल हाईवे पर लेन ड्राइविंग नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।









