डूंगला। जणवा समाज ने एक बार फिर मानवता और सेवा का परिचय दिया। मंगलवाड़ चौराहा स्थित समाज के मंदिर परिसर में आयोजित 19वें विशाल रक्तदान शिविर में 528 यूनिट रक्तदान कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया।

राष्ट्रगान के साथ शिविर का शुभारंभ युवा कार्यकारिणी द्वारा किया गया। शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

ये रहे मौजूद: युवा अध्यक्ष श्रीपाल जणवा, उपाध्यक्ष गणपत जणवा, शिक्षा मंत्री रामगोपाल जणवा, संगठन मंत्री भरत जणवा, प्रचार प्रसार मंत्री विशाल जणवा, रक्तमित्र प्रहलाद जणवा, सचिव पुष्कर जणवा, पारस, विक्रम, अशोक, नरेश ,पवन, श्याम जणवा सहित पूरी युवा टीम।
6 ब्लड बैंकों ने किया रक्त संग्रह: प्रहलाद जणवा ने बताया कि शिविर में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर, सांवलिया चिकित्सालय चित्तौड़गढ़, चित्तौड़ ब्लड सेंटर, सरल ब्लड बैंक उदयपुर, पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा उदयपुर, राजकीय चिकित्सालय प्रतापगढ़ की टीमों ने रक्त संग्रह किया।

भामाशाहों का रहा सहयोग:मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष भेरूलाल, मंत्री हीरालाल, रमेश जणवा, शिक्षा मंत्री मांगीलाल जणवा मौजूद रहे। शिविर में भामाशाह सूरज चेतक कृषि यंत्र द्वारा पानी की बोतलें तथा श्याम जी खेरोदा व भंवरलाल जी अध्यापक द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
अंत में मुख्य कार्यकारिणी एवं युवा टीम ने सभी 528 रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीमों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।









