डूंगला। श्री महावीर एलवा मां गौशाला एवं कमल तीर्थ डूंगला में श्री धर्म मुनि जी महाराज साहब के 81वे जन्मोत्सव के अवसर पर भाणावत परिवार द्वारा गौ माता को ढाई क्विंटल लापसी खिलाई गई।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों द्वारा गौ माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं गौ माता को दो ट्रैक्टर हरा चारा प्रेम पूर्वक खिलाया गया। दुर्गा शंकर शर्मा कोषाध्यक्ष द्वारा लाभार्थी परिवार का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान नक्षत्र मल, शोकिन कुमार, उत्सव कुमार, अनिल कुमार सहित परिवारजन मौजूद थे।










