डूंगला। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को अरनेड़ के शिव भक्तो द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जो भजलेश्वर महादेव से शुरू होकर खेता खेड़ा, बड़वाई, सारंगपुरा, सालेडा होते हुए अरनेड़ गांव का भ्रमण करते हुए महादेव जी का जलाभिषेक किया।

जिसमे 36 शिव भक्तो ने 19 किमी बिना विश्राम किये यात्रा की। जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जयकारो और डीजे से स्वागत किया। जिसमे शिव भक्त जगदीश जणवा, राजमल, गणपत, ईश्वर, अंकित, मुकेश, काना, पवन, शोकीन, पिंटू, ईश्वर, तरुण, रमेश, दुर्गा शंकर, श्याम लाल, लखन, विजय राज, देवनरायन, पारस, बालू लाल, भेरू,आदि शिव भक्त एवं गांव की माताएं बहने और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









