नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण हेतु लॉटरी 17 अगस्त को

चित्तौड़गढ़, 15 अगस्त। नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के सदस्य, प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के पदों के आरक्षण हेतु लॉटरी 17 अगस्त को निकाली जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने बताया कि आरक्षण हेतु लॉटरी 17 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सभागार (DRDA Hall), चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं इच्छुक व्यक्तियों से लॉटरी प्रक्रिया में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें