पुलिस थाना मंगलवाड़ ने पांच हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेंद्र सिंह यादव आईपीएस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त एवं एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त शंकरलाल पुत्र गंगाराम, जाति गाडरी, निवासी आमलिया जी का खेड़ा, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त शंकरलाल थाना मंगलवाड़ के प्रकरण संख्या 20/2026, धारा 8/15, 18, 29 एनडीपीएस एक्ट में पिछले करीब पांच माह से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार वह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित था।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना मंगलवाड़ पुलिस ने सरहद पालखेड़ी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर वाहन को रोककर तलाशी ली थी। वाहन से 89 किलो 725 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं 2 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई थी। मामले में वाहन चालक पूर्णमल को गिरफ्तार किया गया था।
अनुसंधान के दौरान पूर्णमल ने पुलिस को बताया कि उक्त अवैध अफीम एवं अफीम डोडाचूरा उसने अपने साथी शंकरलाल गाडरी से खरीदकर लाना बताया था। पूर्णमल की गिरफ्तारी के बाद शंकरलाल फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए शंकरलाल को आमलिया जी का खेड़ा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस द्वारा उससे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।
पुलिस थाना मंगलवाड़ टीम
श्री भवानीशंकर, पुलिस निरीक्षक, थाना मंगलवाड़
श्री टंवर सिंह, कांस्टेबल नं. 1196
श्री गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नं. 225
श्री चन्द्रशेखर, कांस्टेबल नं. 1619
श्रीमान सिंह, कांस्टेबल नं. 205
श्री उमेद सिंह, कांस्टेबल नं. 398
श्री गोमाराम, कांस्टेबल नं. 840

Leave a Comment

और पढ़ें