डूंगला। पर्युषण पर्व के समापन के अवसर पर समस्त मित्र मंडल दिवाकर नगरी की ओर से बुधवार को सायं 7 बजे से एक विशाल भजन संध्या एक शाम नाकोड़ा पार्श्वनाथ के नाम का आयोजन किया जाएगा।

कस्बे के सदर बाजार स्थित होली चौक में आदेश्वर जैन मंदिर के बाहर आयोजित भक्ति संध्या में प्रसिद्ध गायक जागृति वडेरा एवं दीपक राव द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर युवा मित्र मंडल की ओर से तैयारी की जा रही है।









