विकास किया है और करेंगे-सहकारिता मंत्री दक

डूंगला। कस्बे में कचेलिया तेली समाज के नोहरे में नवनिर्मित डोम का लोकार्पण रविवार को विधायक एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया।


इस मौके पर मंत्री दक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक विकास कार्य इन तीन वर्षों में हुए हैं एवं आगामी दिनों में भी यह विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने कहा आप हमें सहयोग करो जो मांगोगे वह मिलेगा। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं एवं सहकारिता के मामले में राज्य पूरे देश में अव्वल बना हुआ है। उन्होंने कहा राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों का दर्द समझते हुए किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित कर रही हैं। उन्होंने कहा
यह डोम सामाजिक आयोजनों एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा इसकी सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद भी किया।


कार्यक्रम में डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरण मल अहीर, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, पूर्व उपप्रधान रणजीत सिंह, प्रशासक प्रतिनिधि लाल सिंह मीणा, तेली समाज के अध्यक्ष पूनम चंद तेली, पूर्व सरपंच रतन लाल तेली, पूर्व उपसरपंच पूनम चंद तेली, सहित सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत शिक्षक मोहनलाल तेली ने किया। प्रारंभ में समाज के पदाधिकारीयों ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। मोहनलाल तेली ने स्वागत करते हुए बताया कि करीब छः लाख रूपए की लागत से विधायक मद से इस डोम का निर्माण हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें