संत रविदास जयंती पर भाजपा द्वारा रथ यात्रा का स्वागत

डूंगला । संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन रथ का भव्य स्वागत करसाना मोड़ स्थित श्री रामदेव मंदिर पर किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान संत जमनादास जी का सानिध्य प्राप्त हुआ । इस अवसर पर रथ यात्रा के जिला सह संयोजक नरेन्द्र सिंह भूरकिया ने संत रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संत द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मण्डल अध्यक्ष पुरणमल अहीर ने संबोधित करते हुए कहा कि भक्त शिरोमणि मीराबाई के गुरु ने जाति-पाति छुआछूत से उठकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया ऐसे संत का चित्तौड़गढ़ से गहरा नाता रहा । आयोजन के दौरान पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, महामंत्री मुकेश व्यास, भाजयुमो महामंत्री श्रीपाल जणवा, रथ संयोजक जीवन सिंह गौड़, नारायण मेनारिया सरपंच करसाना, अजय पुष्करणा, सोहन मेघवाल, हीरालाल मेघवाल नंद लाल गायरी सहित भाजपा मण्डल डूंगला के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाला रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें