डूंगला में आखिर बरसे मेघ, हुई इतने इंच बारिश

डूंगला। कस्बे में लम्बे इंतजार के बाद मंगलवार दोपहर बाद करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई जो की करीब 3 इंच दर्ज की गई।

कस्बे में सुबह से तेज उमस का वातावरण था एवं दोपहर बाद 3 से घने बादल छाने लगे एवं करीब 3:45 बजे से बारिश शुरू हुई जो कुछ ही देर में तेज हो गई एवं एक घंटे तक चले इस बारिश से पहली बार सड़कों पर वेग से पानी बहने लगा एवं मुख्य बाजार में एक से डेढ़ फीट तक पानी बहा । सायं 5 बजे तहसील मुख्यालय पर वर्षामापी यंत्र में उक्त बारिश 77 मीमी दर्ज की गई। लंबे इंतजार के बाद पहली बार एक दिन में 3 इंच बारिश हुई जिससे आमजन के चेहरे खिल उठे। इसके बाद शाम 7 बजे से पुनः मध्यम बारिश का दौर शुरू हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें