खटीक को पुनः डूंगला एसडीएम की कमान

डूंगला। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को 183 आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।


इस तबादला सूची में डूंगला से हाल ही में स्थानांतरित हुए उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक को पुनः डूंगला उपखंड अधिकारी पद पर लगाया गया है। खटीक का कुछ दिनों पूर्व इसी पद पर पीपलखुंट स्थानांतरण हुआ था एवं उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण भी कर लिया था लेकिन मंगलवार को जारी का तबादला सूची में यहां रिक्त पड़े पद पर पुनः खटीक की नियुक्ति हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें