रविदास महाराज की जयंती पर मंगलवार को निकलेगी वंदन यात्रा

डूंगला। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वी जयंती के अवसर पर मंगलवार को समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बड़ी सादड़ी विधानसभा के सहसंयोजक नरेंद्र सिंह भुरकिया ने बताया कि उक्त यात्रा मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ीसादड़ी के वाल्मीकि समाज मंदिर के पास से रवाना होगी। यहां से रवाना होकर 11 बजे किरतपुर रामदेव जी मंदिर, 12:30 बजे बोहेड़ा सालवी समाज मंदिर, 1:30 बजे डूंगला रामदेव जी मंदिर, 2:30 बजे मोरवन बस स्टैंड एवं 4:30 बजे आसावरा पहुंचकर संपन्न होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें