आंकड़ों में देखें आज की बारिश

चित्तौड़गढ़। जिले में शुक्रवार प्रातः 8:30 बजे तक हुई वर्षा से अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग एवं राजस्व विभाग के वर्षामापी केन्द्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 24 जुलाई कोआज प्रातः तक जिले की औसत वर्षा 283.50 मिमी दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 750 मिमी है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार गत 24 घंटों में गम्भीरी बांध (निम्बाहेड़ा) में 57 मिमी, वागन बांध (डूंगला) में 51 मिमी, बांसी बांध में 50 मिमी, ओराई बांध (बेगूं) में 26 मिमी, भूपालसागर बांध में 28 मिमी, मातृकुण्डिया बांध (राशमी) में 19 मिमी, बड़गांव बांध में 18 मिमी, सन्देसर (डीके फीडर) में 10 मिमी तथा कपासन बांध में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राजस्व विभाग के वर्षामापी केन्द्रों के अनुसार गत 24 घंटों में भदेसर में सर्वाधिक 66 मिमी, राशमी में 61 मिमी, बासी में 35 मिमी, बड़ीसादड़ी में 33 मिमी, भूपालसागर में 31 मिमी, डूंगला में 29 मिमी, निम्बाहेड़ा में 25 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 24 मिमी, बेगूं एवं भैंसरोड़गढ़ में 8-8 मिमी, कपासन में 5 मिमी तथा गंगरार में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

1 जून 2026 से अब तक सर्वाधिक 408 मिमी वर्षा निम्बाहेड़ा में तथा 399 मिमी वर्षा भदेसर में दर्ज की गई है। वहीं चित्तौड़गढ़ में 296 मिमी, डूंगला में 319 मिमी, बड़ीसादड़ी में 309 मिमी, राशमी में 276 मिमी, बासी में 330 मिमी, कपासन में 255 मिमी, भूपालसागर में 204 मिमी, बेगूं में 187 मिमी तथा भैंसरोड़गढ़ में 170 मिमी संचयी वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें