डूंगला। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ीसादड़ी ग्रामीण डूंगला की कार्यकारिणी का गठन किया है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में वीरेंद्र कुमार मेहता संगठन महामंत्री, बद्री लाल शर्मा, कालूराम अहीर, गोवर्धन पाटीदार, राम सिंह बंजारा, सीताराम गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह, उदय लाल जाट, कालू लाल कुमावत, किशन लाल गुर्जर, प्रकाश जाट को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी प्रकार महासचिव पद पर प्रवीण लक्षकार, श्याम लाल गुर्जर, किशन गुर्जर, उदयलाल अहीर, श्रीलाल अहीर, रमेश पाटीदार, सुखलाल डांगी, गोपाल सेन, रामलाल गुर्जर, अशोक कुमार त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट कुलदीप लोहार, सचिव पद पर गोपाल जाट, देवी लाल गुर्जर, राजमल प्रजापत, मांगीलाल गायरी, नानूराम शर्मा, मांगीलाल अहीर, प्रकाश पाटीदार, पूरणमल जणवा, मदनलाल मेघवाल, भूरालाल खटीक, प्रवक्ता एडवोकेट पूनम चंद मेहता व महेश व्यास, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार मेघवाल और नारायण रावत के साथ कैलाश त्रिपाठी, नानूराम मेघवाल, बाबरू लाल मेनारिया, पारस जाट, श्रीलाल कुल्मी, रतनलाल रावत, मोहनलाल तेली, सद्दाम हुसैन, मोतीलाल गायरी, दिनेश चंद्र जाट, भंवरलाल मेघवाल, ललित मेघवाल, मगनी राम रावत, शंभू लाल भील और रामेश्वर मेघवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।









