डूंगला। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत उपखंड की पुलिस थाना मंगलवाड़ ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर के आदेश की पालना में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान” ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में व डीवाईएसपी बडीसादडी देशराज के सुपरविजन में दिंनाक शनिवार को थानाधिकारी भगवानलाल मय टीम के थाना मंगलवाड के वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में थाना स्तर पर टॉप-10 वांछित अभियुक्त पंकज पिता मन्नालाल उर्फ लाला रावत निवासी पोखरदा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश को डिटेन कर बाद पूछताछ गिरफतार किया गया।
पुलिस टीम – थानाधिकारी भगवानलाल, एएसआई जगदीश,कानि.राकेश कुमार,श्री भान सिंह, प्रेमाराम।









