डूंगला में शनि देव का विशाल मेला आज व कल

डूंगला। कस्बे के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शनिदेव मंदिर परिसर में दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन रविवार से हो रहा है।


शनि देव मंदिर निर्माण समिति के सचिव कनकमल जैन ने बताया कि शनि देव मंदिर निर्माण समिति एवं मेला आयोजन समिति देवली पालोद पिराना डूंगला के तत्वावधान में रविवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत प्रथम दिन रविवार प्रातः मेले का उद्घाटन किया जाएगा तथा रात्रि 9 बजे पायल इवेंट के बैनर तले प्रसिद्ध भजन गायक बबलू रंगीला, कमलेश सेन, जय श्री, अनु भारती आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे व अन्य कलाकार नृत्य आदि की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इसके बाद सोमवार को प्रातः 8 बजे से हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा वहीं रात्रि 9 बजे से जे डी इवेंट निंबाहेड़ा की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें आरोही नायक, हंसा रंगीली, राखी रंगीली, बीकानेर की शेरनी सोनू सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक सहित भाजपा पदाधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कॉमेडी किंग डैनी अलबेला, जीतू भाई भी अपनी प्रस्तुत किया देंगे। मेले में दुकानदारों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।  मेले के चलते मदिर परिसर सहित मेला परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है।

Leave a Comment