डूंगला। कस्बे के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शनिदेव मंदिर परिसर में दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन 12 अप्रैल से होगा।

शनि देव मंदिर निर्माण समिति के सचिव कनकमल जैन ने बताया कि शनि देव मंदिर निर्माण समिति एवं मेला आयोजन समिति देवली पालोद पिराना डूंगला के तत्वावधान में रविवार से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा इसके तहत प्रथम दिन रविवार प्रातः मेले का उद्घाटन किया जाएगा तथा रात्रि 9 बजे पायल इवेंट के बैनर तले प्रसिद्ध भजन गायक बबलू रंगीला, कमलेश सेन, जय श्री, अनु भारती आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे व अन्य कलाकार नृत्य आदि की प्रस्तुतियां देंगे।
इसके बाद सोमवार को प्रातः 8 बजे से हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा वहीं रात्रि 9 बजे से जे डी इवेंट निंबाहेड़ा की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसमें आरोही नायक, हंसा रंगीली, राखी रंगीली, बीकानेर की शेरनी सोनू सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कॉमेडी किंग डैनी अलबेला, जीतू भाई भी अपनी प्रस्तुत किया देंगे। मेले में दुकानदारों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। मेला कमेटी द्वारा इन दिनों मेले की तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।









