डूंगला। थाना पुलिस ने कस्बे से चोरी हुई एक बाइक के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाए जाने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक हरिश चंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना अधिकारी ओम सिंह के निकटतम पर्यवेक्षण व सुपरविजन में पुलिस थाना डूंगला की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात का राजफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी ओम सिंह बताया कि गत 29 अगस्त को डूंगला निवासी मोहनलाल तेली ने रिपोर्ट देकर बताया कि 25 अगस्त की रात्रि में अज्ञात लोग उसके घर के बाहर पड़ी बाइक चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान कर इस मामले में बड़ी सादड़ी उपखंड के शिवपुरा निवासी सांवरिया रावत पिता भेरु सिंह, शिव सिंह पिता निर्भय सिंह रावत तथा पंडेड़ा निवासी राजेंद्र मीणा पिता उदय लाल मीणा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी ओम सिंह के साथ हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जितेंद्र सिंह व मेघ चंद शामिल है।









