डूंगला में दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

डूंगला। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर सड़क निर्माण कार्य के चलते जलदाय विभाग की पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।


जलदाय विभाग के सहायक अभियंता देवेन्द्र कुमार जीनगर ने बताया कि कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण एवं नाला निर्माण कार्य के चलते भूमिगत पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से शनिवार व रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें