डूंगला। कस्बे में स्थित आदेश्वर जैन मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार वंदेशासनम ग्रुप द्वारा मेवाड़ के 10 जिनालयों में शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत कस्बे के आदिश्वर जैन मंदिर में भी शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जैन मंदिर में शुद्धिकरण कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से अरिहंत भवन में मुंबई के संगीतकार विपुल जैन की भक्ति संध्या आयोजित की जाएगी। इस दौरान एक लकी ड्रा का आयोजन भी रखा गया है। इसके बाद रविवार को प्रातः 9 से संगीतमय प्रस्तुति के साथ 18 अभिषेक किया जाएगा।









