एलवा माताजी में आज होगा अहिरावण का आतिशी दहन

डूंगला। डूंगला कस्बे के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एलवा माताजी में दो दिवसीय अहिरावण मेला बुधवार से प्रारंभ हुआ।


लोकन्यास ट्रस्ट श्री एलवा माता विकास समिति डूंगला द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले के तहत बुधवार को रात्रि 8 बजे से एक शाम श्री एलवा माताजी के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें आर्गेनाइजर रतन चौधरी के नेतृत्व में देव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक हर्षित लोहार, पुनीत मेनारिया, किशन राव राजा बाबू सैनी सहित नृत्यांगना चांदनी, सोनिया, नेहा, सपना नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इसी ग्रुप द्वारा गुरुवार रात्रि 8 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें भजन गायक कमलेश सेन, निरमा धनगर, ओम वैष्णव, बद्रीलाल सालवी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे वहीं अनोखी राजस्थानी सहित सिमरन, रियाना, एंजेल, शानू नागदा नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के दौरान आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी। गुरुवार मध्य रात्रि को अहिरावण के पुतले का भी आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा।

Leave a Comment