हर्षी राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

डूंगला। क्षेत्र के बिलोदा स्थित विजडम एकेडमी विद्यालय की छात्रा हर्षि जोशी का 17 वर्षीय छात्रा क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


विद्यालय संचालक शाम लाल व्यास ने बताया कि विद्यालय की छात्रा हर्षि जोशी का 17 वर्षीय छात्रा क्रिकेट में राजस्थान की टीम में चयन हुआ है जो 15 नवंबर से 20 नवंबर तक जम्मू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। हर्षी उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण उदयपुर संभाग से चयनित एकमात्र छात्रा है। इससे पूर्व चयनित खिलाड़ियों का 6 नवंबर से 12 नवंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेठराना हनुमानगढ़ में प्रशिक्षण आयोजित होगा। उक्त छात्रा के चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Comment

और पढ़ें